Health, Beauty, Motivational, Love, Relationship, Knowledge, Goal, Skin, Face, Eyes, Look, Hair, Stop Westing Time,

Ps Health Tips

https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=3152332367377181271#pageelements
  • This is default featured slide 1 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

  • This is default featured slide 2 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

  • This is default featured slide 3 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

  • This is default featured slide 4 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

  • This is default featured slide 5 title

    Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label Relationship. Show all posts
Showing posts with label Relationship. Show all posts

अपने रिश्ते को हमेशा प्यार से संजो कर रखें (Good Thoughts For Life Partner, Choosing A Life Partner Quotes, Family Relationship Advice Line)

Good Thoughts For Life Partner, Choosing A Life Partner Quotes,   Family Relationship Advice Line)

एक प्रेमी जोड़ा शादी से पहले काफी हंसी मजाक और नोक जोक किया करते थे । शादी के बाद उनमें छोटी – छोटी बातों से झगड़े होने लगे । 1 दिन उनकी शादी की सालगिरह थी, पर Wife  ने कुछ नहीं बोला । वह अपने  Husband का Response देखना चाहती थी ।

सुबह Husband जब जल्दी उठा और घर से बाहर निकल गया।  Wife  गुस्सा हो गई ।  2 घंटे बाद Door Bell बजी।  तब वह दौड़ती हुई बाहर गयी, जाकर दरवाजा खोल दिया।  दरवाजे पर Gift और Cake के साथ उसका Husband था। Husband ने गले लगा के सालगिरह की Wish किया और अपने कमरे में चला गया।

Good Thoughts For Life Partner, Choosing A Life Partner Quitoes,  Husband Wife Relationship Quotes In Hindi , Family Relationship Advice Line)



तभी अचानक Wife के पास पुलिस थाने से फोन आया आता है, कि आपके Husband की हत्या हो चुकी है । उनके जेब में पड़े पर्स  से आपका फोन नंबर मिला  ढूंढ के आपको कॉल किया गया है ।  Wife सोचने लगी कि Husband तो अभी घर के अंदर आए हैं । फिर उसे कहीं पर सुनी एक बात याद आ गई कि,  मरे हुए इंसान की आत्मा अपनी अंतिम विश पूरी करने एक बार जरूर आती है ।


वह जोर जोर से रोने लगी ।  उसे अपना वह सारा लड़ना ,  झगड़ना , नोकझोंक याद आने लगा । उसे पश्चाताप होने लगा कि अंत समय में भी वह अपने Husband को प्यार ना दे सकी । वह बिलखती हुई रोने लगी जब वह Room में गई  तो देखा उसका Husband  वहा नहीं था । वह चिल्ला चिल्ला के रोती हुई  कहने लगी ” Please Come Back .  Please Come Back .”



अब कभी नहीं लडूंगी । तभी बाथरूम से निकल के  किसी ने उसके कंधे पर हाथ रखकर पूछा ” क्या हुआ  ? ” फिर  पलट के उसने देखा  तो उसके पति थे । वह रोते हुए  उसके सीने से लग गई । फिर सारी बात बताई  । उसने  बताया कि आज सुबह उसका पर्स चोरी हो गया था। दोस्त की दुकान से गिफ्ट वगैरह  उधार लिए हैं।

 Good Thoughts For Life Partner, Choosing A Life Partner Quitoes,  Husband Wife Relationship Quotes In Hindi , Family Relationship Advice Line)



जिंदगी में किसी की अहमियत पता चलती है । जब वह हमारे पास नहीं होता । हम लोग अपने दोस्तों , रिश्तेदारों से नोक –  झोक करते हैं , लड़ते , झगड़ते भी  हैं ।  पर जिंदगी की करवटे कभी कभी भूल सुधार का मौका नहीं देती । इसी तरह Husband  - Wife को आपसी प्यार महोब्बत से रहना चाहिये।  हसी  खुशी में  प्यार से जिंदगी बिताइये  और अपनी नाराजगी को अपनों से ज्यादा देर तक मत रखिए । इसी का नाम जिन्दगी हैं ।



दोस्तों कैसी लगी आपको यह स्टोरी । कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें । अगर हो सके तो दोस्तों में शेयर करना भी मत भूलना । ताकि लोगो में आपसी प्यार बना रहे ।धन्यवाद। 
Share:

माँ – प्यारी माँ – मेरी माँ (Quotes On Mother In Hindi, Essay On Mother In Hindi)


Quotes On Mother In Hindi, Essay On Mother In Hindi)
माँँ  वह शब्द है जो किसी भी इन्सान के जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। बच्चा जब जन्म लेता है । तो सबसे पहले वह माँ ही बोलना सीखता है। माँ ही उसकी सबसे पहली दोस्त होती है । जो उसके साथ खेलती  भी है । और उसे सही गलत जैसी  बातो से अवगत भी करती है ।

Mothers Day (2019)

यह दिन सिर्फ माँ को Dedicate किया जाता है। माँ को हम आज कल Mummy  या  Mom कहकर भी बुलाते है। इस  दिन माँ  के जरिए दी गयी बलिदानो को याद किया जाता है। आपकी और हमारी  ही नही , सबकी माँ ऐसी होती है। जो बच्चो के लिये अपनी जिन्दगी उनके नाम कर देती है।



Life  मे कोई  भी उतार  चढ़ाव  आएँ। लेकिन  माँ का प्यार कभी   नही बदलता। हर दिक्कत ,  हर परेशानी को पार कर माँ – बच्चो का प्यार हमेशा एक जैसा बना रहता है।कहा जाता है भगवान हर जगह नही पहुच सकते। इसलिये उन्होने Mummy  को बनाया। Mummy  केवल बच्चो व परिवार का ही ख्याल नही रखती । बल्कि पुरा दिन काम भी करती है। इनको सम्मान देने के लिये Mother Day   भी मनाया जाता है।

Facebook Fun Page 

कुछ खास बाते–

बच्चे चाहे कितने भी बडे हो जाये इनकी नजर मे बच्चे ही होते है। हर माँ का अपने बच्चो के साथ बडा ही प्यारा रिश्ता होता है ।
आइये डाले कुछ खास झलक माँ बच्चो के प्यार की
  • कैसा रहा आज का दिन। घर आते ही यह  बच्चो से यही कॉमन सवाल जरुर पूछती है। लंच किया या नही। कोई फास्ट फूड तो नही खाया स्कूल मे ?  ऐसे अटपटे सवाल आपकी Mummy ने भी पुछा होगा कभी। हैं ना !
  • अपना खाना सिर्फ खुद खाना किसी ओर को मत खिला देना। हर mammy को यही लगता है कि उसका बेटा या बेटी बहुत कमजोर है। कुछ खाते – पीते नही है। इसलिये समय समय पर ये हीदयते देती रहती है अगर बच्चे टाईम पर घर नही आते तो उनकी चिन्ता मे दरवाज़े पर खडी हो जाती है। और जब बच्चे घर प आते है तो उनको आते ही डांटती है  “इतना टाईम कहाँ लगा दिया।“

  • सुबह सबसे पहले उठकर बच्चो का खाना बनाती है । उनको तैयार करती है। अगर थोडी सी भी देर हो जाये तो बच्चो को फटकार लगाती है। लेकिन उस फटकार मे भी कितना प्यार छिपा होता है । उसका तो कोई अन्दाजा भी नही लगा सकता।
  • बच्चो के बहुत जल्दी Close भी हो जाती है – Mummy  ।  बच्चो की Best Friend भी  बन जाती है । बच्चो की हर Problem का Solution पल मे कर देती है Mummy.  जब भी बच्चे फोन हाथ मे लेते है तब भी  बच्चो को गुस्सा करती है। ओर कहती है कि इतना फ़ोन मत Use किया करो । पढ़ लिया करो।
माँ के इंंतने रुप होते है। जिनका बखान भी नही किया जा सकता। इस जन्म देने वाली  के लिये तो यु तो हर दिन मनाया जा सकता है। वह अपने बच्चे के हर सुख -दुख को जान जाती है। और हर मौड़ पर उसका साथ देती है। उसका प्यार असीम ओर बेसुमार होता है। इसलिये Mothers Day भी  मनाया जाता है । जो माँ के नाम एक दिन देकर उसके हर त्याग ओर बेहद प्यार के लिये सुक्र्गुजार किया जाता है।

मेरी माँ पर निबंध (Essay On Mother In Hindi)

मेरी माँ बहुत सुन्दर है, उसके बाल लम्बे और आँखें हिरणी जैसी सुन्दर हैं। वह एक समझदार महिला है वह हर Situation को अच्छे से Handle करना जानती है देखने में पतली लेकिन पूर्ण स्वस्थ है । उस की आयु लगभग 35 वर्ष है । हमेशा अपने को व्यस्त रखती है । मैं अपनी शक्ति के अनुरुप यानि अपनी capacity के अनुसार अपनी माँ के कार्यों में मदद करती हूँ । वह घर के सभी काम स्वयं करती हैं।

Quotes On Mother In Hindi, Essay On Mother In Hindi)



वह सुबह सबसे पहले घर की सफाई करती हैं । फिर हमारे लिए खाना
बनाती है फिर हमको स्कूल के लिए उठाती है फिर हमारे लिए खाना
बनाती है और सब को प्यार से खिलाती हैं ।



कपड़ों को धोकर उन्हें प्रैस करके हमें पहनाती हैं । शाम को हमारे साथ खेलती भी हैं। वह अच्छी बाते करती रहती है और महापुरुषों की कहानियाँ भी सुनाती हैं । उसकी सोचने समझने की शक्ति बहुत अच्छी है । लाइफ को लेकर हमेशा कौन्सियस रहती है यानि सीरियस रहती है और हमको भी लाइफ में हमेशा सोच समझकर काम करने की सलाह देती है घर का खर्च भी अच्छी तरह चलाती है। घर में सुबह सबसे पहले उठती है और
सबको सुलाने के बाद ही सोती है ।



उसे संगीत सुनना बहुत पसन्द है । वह प्रतिदिन ईश्वर की पूजा करती है और तुलसी को जल चढ़ाती है । वह हमें बहुत प्यारी लगती है । मेरी माँ सारे जहां से न्यारी है उसकी तुलना किसी से भी नही की जा सकती

Quitoes On Mother In Hindi, Essay On Mother In Hindi




घर का सारा काम बहुत तेजी और कुशलता से करती है । वह हमेशा खुश रहती है । कोई tansion भी हो लाइफ में तब भी हमको सबसे उपर रखती है यानि हमारी care करना कभी नही भूलती वह हमारी हर छोटी से छोटी बात का पूरा ख्याल रखती है ऐसी प्यारी है मेरी माँ हमारे शरीर और स्वास्थ्य की देखभाल एक नर्स की तरह करती है। छोटी-छोटी बीमारियों का एक डाक्टर की तरह इलाज भी करती है।



मेरी माँ बी॰ ए॰ पास है । वह हमारी पढाई का भी बहुत ध्यान रखती है । हमें पढ़ाती और याद कराने का कार्य भी करती है । स्कूल में जाकर हमारी कक्षा Teachers से भी मिलती है और हमारी पढ़ाई की Progress के बारे में पूरी जानकारी लेती रहती है ।



हमारी माँ हमें खुश देखकर बहुत खुश होती है । उनकी आँखों से सदैव प्यार झलकता है । हमारा पालन-पोषण करने के साथ-साथ हमारी गलतियों को भी क्षमा कर देती है । जब भी हम कोई गलती करते है तब हमको अपनी माँ से थोड़ी बहुत फटकार भी मिलती है पर उस डांट फटकार में भी हमेशा प्यार छुपा रहता है क्योकि वह हमेशा हमारे Future को लेकर Conscious रहती है


किसी यूरोपियन का कथन है, ईश्वर के अस्तित्व में मेरा विश्वास नहीं है । परन्तु जब मैं किसी माँ को देखता हूँ तो सोचने लगता हूँ कि यदि सचमुच ईश्वर होगा तो अवश्य ही एक माँ जैसा होगा । इस कथन में उसने माँ के त्याग और नि:स्वार्थ प्रेम को प्रकट किया है । बच्चे की नजर में माँ की शक्ल चाहे जैसी भी हो उसकी माँ संसार की सबसे सुन्दर औरत है ।

Quotes On Mother In Hindi, Essay On Mother In Hindi)



किसी अवसर पर किस साड़ी को पहनना है, यह वह बहुत अच्छी तरह जानती है । वह करवा चौथ तथा अहोई को आभूषण से सुसज्जित होकर पूजा करती है । त्यौहारों के अवसर पर वह बढ़िया पकवान बनाती है । होली, दीपावली, दशहरा, जन्माष्टमी आदि सभी पर्व विधि विधान पूर्वक पूजन करके मनाती है ।
वह मेरी बहन और बुआ को सावन की तीज का सिंदारा देना नहीं भूलती । समय-समय पर उन के यहाँ उपहार भिजवाना नहीं भूलती ।



वह मेरे पिताजी का बड़ा आदर करती है, पर उसे उनका मदिरा पान करना कतई पसन्द नहीं है । इस बात को लेकर घर में कभी-कभी कहासुनी हो जाती है। अब मेरे पिताजी ने मदिरा पान करना लगभग छोड़ दिया है । अगर पीते होंगे तो घर से बाहर ।  वह घर पर आने वाले अतिथियों, पिताजी के मित्रों और हमारे साथियों का यथा संभव स्वागत करती है । वह उन्हें कभी बोझ नहीं समझती । मैं यह समझती हूँ कि हमारे घर को सुख-पूर्वक चलाने में मेरी माँ की बहुत बड़ी भूमिका है । मुझे मेरी माँ पर गर्व है ।  I M PROUD OF MY MOTHER
Quotes On Mother In Hindi, Essay On Mother In Hindi)


माँ- बेटी का प्यार



दुनिया मे माँ- बेटी का प्यार सबसे न्यारा होता है।  एक Mummy  अपनी बेटी की हर जरुरत को अच्छे से समझती है। वैसे बेटी भी किसी से कम नही होती। वो भी अपनी Mummy  का बहुत खयाल रखती है। वो भी अपनी Mummy  की परछाई होती है । दरअसल ये एक ऐसा बन्धन है। जो प्यार की कभी न टूटने वाली डोर से बंधा है

 माँ के उपर कुछ लाईन ( Quotes On Mother In Hindi)


“ऊपर जिसका अंत नही, उसे आसमां  कहते है
जहां मे जिसका अन्त नही, उसे माँ  कहते  है। ”

जिंदगी में उपर वाले से इतना जरूर मांग लेना ,
कि मां के बिना कोई घर ना हो और कोई मां बेघर ना हो

मांग लूं यह मन्नत कि फिर यही जहां मिले ,
फिर यहीं गोद और फिर यही माँ मिले

मां तो जन्नत का फूल है,
प्यार करना उसका उसूल है ,
दुनिया की मोहब्बत फिजूल है ,
मां की हर दुआ कबूल है,
एक इंसान मां को नाराज करना तेरी भूल है
मां के कदमों में की मिट्टी जन्नत की भूल है,

Quotes On Mother In Hindi, Essay On Mother In Hindi)

मां बनेगी पढ़ी लिखी भले ही पढ़ी लिखी हो या नहीं,
संसार का दुर्लभ और महत्वपूर्ण ज्ञान हमें माँ से ही प्राप्त होता है

मुझे इतनी फुर्सत कहां की अपनी तकदीर का लिखा देखूं ,
बस मां की मुस्कुराहट देखकर समझ जाती हूं कि मेरी तक़दीर बुलंद है ,

मां की ममता से बड़ा दुनिया में कुछ भी नहीं ,
इस दुनिया में बिना किसी स्वार्थ से प्यार सिर्फ माँ ही कर सकती है

मां जो भी बनाए, उसे बिना नखरे किये खा लिया करो
क्योंकि दुनिया में ऐसे लोग भी हैं
जिनके पास या तो खाना नहीं होता या मां नहीं होती

जिंदगी की पहली टीचर मां ,
जिंदगी की पहली फ्रेंड मां ,
जिंदगी जिंदगी भी मां
क्यों की जिंदगी देने वाली भी मां

घर में मां होती है वहां सब कुछ सही रहता है
रुके तो चांद जैसी है ,
चले तो हवाओं जैसी है ,
वह माँ ही है जो धूप में भी छांव जैसी हैं,

मैं रात भर जन्नत की सैर करती रही ,
सुबह सुबह आंख खुली
तो देखा मेरा सिर मां के कदमों में था

उसके होठों पर कभी बद्दुआ नहीं होती ,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती ,

कौन कहता है कि फरिश्ते स्वर्ग में रहते हैं,
कभी अपनी मां को गौर से देखा है,

अजब दुनिया की गजब कहानी ,
बचपन में लड़ते थे कि मां मेरी है मां मेरी है
किंतु अब बड़े होकर लड़ते हैं कि मां तेरी है, मां तेरी है,

नफरत है मुझे हर इंसान से,
जो छोटी-छोटी बातों में
अपनी मां की कसम खाकर,
उसे दांव पर लगा देते हैं,

मां की दुनिया की वह हस्ती होती है,
जिनके कदमों के नीचे जन्नत होती हैं,

आपको मेरा  ये आर्टिकल कैसा लगा। आप  अपनी राय Comment  Box में लिख सकते  है । धन्यवाद।
Share:

अपने रिश्ते को इस तरह से मजबूत बनाएं (Secret Of Happy Couples Relationship , Happy In Relationship)

Secret Of  Happy Couples Relationship , Happy In Relationship

अगर आपको खाना बनाने की ABCD भी नही आती हो । और आप को कह दिया जाए कि मलाई कोफ्ता बना कर दिखाओ । तो क्या बना पाओगे ? नहीं ना । कोई बहुत ही दिलेर होगा । तो कहेगा कि  ” हा ,  मै Try कर सकता हूं । अच्छा बनेगा या नहीं । इसकी कोई गारंटी नहीं है । ”  जब एक परफेक्ट सब्जी बनाने की रेसिपी होती है । तो क्या रिश्तो को परफेक्ट बनाने के लिए कोई रेसिपी नहीं होती है?
जब से इंसान बना है । तब से शादियों का सिलसिला चल रहा है ।


इतनी शादियां , इतने Divorce, इतने परफेक्ट कपल,  इतने नोट शो Perfect Couple.  तो क्या आज तक कोई परफेक्ट रिलेशनशिप का फॉर्मूला नही निकाल पाया ? फॉर्मूला तो है। लेकिन हम लोग इस फार्मूले पर कभी ध्यान ही नहीं देते ।  हम अपनी रिलेशनशिप को अपने ही हिसाब से चलाना चाहते हैं। जैसे हमें ठीक लगता है ना । हम वैसे ही करते है ।  ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे  दोनों पार्टनर उस Relationship  में, उस रिश्ते में खुश रह सके।



आज मैं आपको ऐसी कुछ गलतियों के बारे में बताऊंगी । जो ज्यादातर लोग करते हैं। और अपनी रिलेशनशिप को खराब कर लेते हैं । आप इन गलतियों को ध्यान से सुनना और फिर मुझे बताना कि क्या आप और आपका Partner  भी इनमें से कोई गलती तो नहीं कर रहा है।  जिसके कारण आपके रिलेशनशिप में प्रॉब्लम हो रही हैं।

 ईगो का होना ( Ego In Partner In Hindi)

पहली गलती यह   मानकर चलना फिर मेरा Partner मेरे लिए जो कुछ भी करता है। यह तो उसका फर्ज है । रिलेशनशिप बेस्ट बनाने में दोनों  की Partner बराबर की जिम्मेदार हैं । पर प्रॉब्लम तब आती है जब हम यह सोचते हैं कि मैंने इतने  फर्ज निभाएं । उसने अभी तक कुछ भी नहीं ।  तो सोच में ही अगर प्रॉब्लम है । तो क्यों ना हम यह सोच ही बदल ले ?

Secret Of  Happy Couples Relationship , Happy In Relationship

Facebook Fan Page


मेरा  Partner जो कुछ भी मेरे लिए करता है या कर रहा है । यह उसका फर्ज नहीं बल्कि एक एहसान है मुझ पर। “मुझ पर एहसान ” लोगों को यह बात सुनते ही चुभी होगी । यह चुभना एक निशानी है कि आपके अंदर का यह अहम । यानि Ego जो आपको कभी झुकने नही देता आपके रिलेशनशिप को खराब कर रहा है या कर देगा । अच्छे रिलेशनशिप का फार्मूला ये है कि आप कुछ भी करें । तो  मन में ये सोचे कि मैं कितना खुश नसीब हूं या किस्मत वाला या वाली हूं मेरे लिए यह  इतना कुछ करता है ।


यह चीज और भी बातों पर लागू होती है । जैसे कि आपके पार्टनर ने आपकी  किसी गलती को नजरअंदाज किया।  तो वैसे ही सोचें कि मैं कितना किस्मत वाला हूं या वाली हूं । कि मेरा  Partner कितना अच्छा है । तो अगली बार मैं यह गलती ना दोहराऊ ।

 अधिकार की भावना (Feeling Of Authority In Partner In Hindi)

अक्सर हम अपने  Partner पर अधिकार के इतने पहरे लगा देते है । कि उसे किसी पार्टी में नहीं जाने देते । किसी से बात नहीं करने देते । कभी ऑनलाइन दिखे तो पूछते हैं। इस वक्त क्यों ऑनलाइन हो ? और इन सबके लिए कारण यह देते हैं कि मैं अपने Partner  के  लिए कितना Possessive हूँ ।



क्या आप असलियत में Possessive हो ?  या Possessive के नाम पर आप अपने पार्टनर कि फीलिंग्स को कुचल रहे हो । अच्छे रिलेशनशिप का फार्मूला है कि अपने  Partner को बांधकर मत रखो । किसी जमाने में जोर जबरदस्ती से हुकूमते चला करती थीं । आजकल तो वो भी नहीं चलती । फिर Relationship तो दो लोगो के बीच की होती है । तो  वहा कहां से चल पाएगी ।

 दूसरों से अपने पार्टनर की शिकायत करना (Complain Of Your Partner To Others In Hindi)

ऐसा अक्सर होता है जब  हमारी अपने Partner से  लड़ाई हो जाती है।  तो हम अपना दिल हल्का करने के लिए या गुस्से में उसकी बुराई दुसरो के सामने कर देते है । चाहे दूसरे आप ही की फैमिली से हो । या फिर फ्रेंड्स हो । आपको कभी भी अपने  Partner की बुराई किसी से भी नहीं करनी चाहिए । कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा कि आप उसकी कमियों को लेकर पूरे संसार के आगे ढिंढोरा पीटे ।

Secret Of  Happy Couples Relationship , Happy In Relationship

Facebook Fan Page


रिलेशनशिप का फार्मूला यह है कि लड़ाई झगड़ा होने पर ।  कुछ देर एकांत में बैठ जाए । और अपने Partner की अच्छाइयां याद करें । उसकी खूबियां गिने और सोचें कि उन सब अच्छाइयों के सामने एक कमी क्या चीज है ?  ऐसा करके आप बेहतर महसूस करेंगे । एक अच्छा रिलेशनशिप रखने के लिए हमेशा अपनी प्रॉब्लमस को दोनों के बीच में ही रखें ।

पाटनर की बातों को सीरियस नही  लेना (Do Not Take Anything From Partner In Hindi)

हम अनजाने में बहुत बार ये करते हैं । हमारा  हम Partner  से कोई सीरियस बात करने कि कोशिश करता है । और हम उसे हंसी मजाक में टाल देते हैं । अच्छे रिलेशनशिप का फार्मूला है कि अपने मन में यह बिठा लो । कि जो बात आपके लिए इंपोर्टेंट नहीं है । हो सकता है वह आपके  के Partner  लिए इंपॉर्टेंट हो । और उसे परेशान कर रही हो । अगर आप उस वक्त बात नहीं कर सकते । तो अपने Partner को बता दो कि आप किस वक्त बात कर सकते हो । और फिर याद रखो कि आपने वह बात करनी है ।


 पार्टनर की कमियों का मजाक उड़ाना (Joke of Partner’s Shortcomings In Hindi)

हर इंसान का अलग Nature होता है । और कई बार पूरी जिंदगी बीत जाती है इसको समझने में । अपने Partner  से कौन सा मजाक करे । और कितनी हद तक करें । तो अच्छे रिलेशनशिप का फार्मूला है कि कोशिश करें कि आप अपने Partner का मजाक न उड़ाए । क्योंकि आप का छोटे से छोटा मजाक भी आपके  Partner को अनकंफरटेबल महसूस करा सकता है । हमें यह बात समझनी चाहिए कि हर इंसान में कुछ ना कुछ कमियां जरूर होती है । और कोई भी परफेक्ट नहीं होता हमारे समेत ।


 सिर्फ अपने बारे में  ही बात करना (Just Talk About Yourself In Partner In Hindi)

साइंस कहती है कि हम उस इंसान के साथ सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं ।  जो हमें सुनता है । जिसे हमारी बातों में इंटरेस्ट हो । जिसे हमारी बातें दिलचस्प लगे । अच्छे रिलेशनशिप का फार्मूला यह है कि आप कोशिश करें कि पहले सामने वाले के बारे में बात की जाए।

 How To Be Happy In A Relationship Again , Happy In Relationship)

Facebook Fan Page

उसकी बातें सुनी जाए । जैसे उस का दिन कैसा रहा ? उसकी सेहत कैसी है ? उसको क्या चाहिए ? और अपनी बातें बाद में रखें । जब भी आप अपने Partner की बातें सुने पूरे दिल से सुने । उनमें से कुछ बातें आपको याद रहेंगी । और जब कभी भी आप उसका दोबारा जिक्र करेंगे । तो आप आपका  Partner भी हैरान होगा।  कि मेरी इतनी छोटी छोटी बातें भी याद रखते हो ।

Life Partner की ख़ुशी में छिपा आपकी सेहत का राज (The Secret Of Your Health Hidden in The Life Partner’s Happiness In Hindi)

आपका हमेशा खुश रहना आपकी सेहत को perfect बनाता है । अगर आपका Partner खुश रहेगा ।  तो आप  हमेशा स्वस्थ रहोगे।  यानि कि आपके Partner कि ख़ुशी में ही आपके सेहत का राज छुपा है । ऐसा एक Research  से साबित हुआ है ।  Normal Life में खुश जीवन साथी के साथ रहना  आपके स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है ।  शोध से यह Conclusion निकला है कि रिस्तो और ख़ुशी के बीच तालमेल आपके जीवन को और आपके स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करती है। यह कही न कही  सामाजिक रिश्तो को जोड़ने का सुझाव देती है।



Partner के खुश  रहने से  पारम्परिक रिश्तो में भी मधुरता आती है  । खुश जीवन साथी अपनी हर जिम्मदारी को बखूबी अच्छे से निभाता है । जबकि  नाखुश जीवन साथी अपनी उलझनों में ही फसा रह जाता है  । जिससे एक दुसरे के बीच स्वस्थ Relationship नही बन पाते।



मुझे कमेंट में बताना कि आप या  आपका पार्टनर भी इनमें से कोई गलतियां तो नहीं करते आ रहे हैं । और इस आर्टिकल को अपने पार्टनर के साथ भी जरूर शेयर करना । ओर आपको मेरा ये आर्टीकल कैसा लगा ये भी कमेंट बॉक्स मे जरुर बताना । धन्यवाद।
Share:

Popular Posts

Labels

Recent Posts